आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्‍न

प्रशिक्षण के दौरान किट एवं लाइफ जैकेट की गयी प्रदान

Wednesday, July 12, 2023 - 20:52
Updated: 3 years ago
0
आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्‍न

गुना। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से वित्तीय सहायता प्राप्त एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से होमगार्डस एवं एसडीईआरएफ के द्वारा 01 जुलाई से 12 जुलाई 2023 तक जिला गुना में 156 आपदा मित्र/सखी के द्वितीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्र/सखी को अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू कार्य, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, नॉ्टस एवं लेसिंग तथा भूकंप, इमरजेंसी मेथड, आग को बुझाने की विधियां आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन मुख्य अतिथि आर.बी.सिण्डोसकर संयुक्त कलेक्टर (प्रभारी राहत) एवं विशेष अतिथि एस,डी,एम गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा सभी आपदा मित्रों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त ईआरके किट, नोट बुक, लाइफ जैकेट प्रदान की गई।

इस दौरान राजकुमार पथरोल डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट होमगार्ड गुना द्वारा आपदा मित्र/सखी योजना के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ० रेशमा रेशवाल जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन गुना, मनोज भदौरिया प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड गुना, श्रीमति नीतू मावई प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड गुना तथा होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User