आठ सौ श्रमिक रहे निराहार सेवा सत्याग्रह पर, राष्ट्रपति जी के समक्ष याचिका सौंपी जिला प्रशासन को! 

Sep 25, 2025 - 16:19
 0  1.8k
आठ सौ श्रमिक रहे निराहार सेवा सत्याग्रह पर, राष्ट्रपति जी के समक्ष याचिका सौंपी जिला प्रशासन को! 

मथुरा (आरएनआई) मथुरा रिफाइनरी के लगभग 800 संविदा श्रमिक आज निराहार सेवा सत्याग्रह पर रहे जिसके चलते उन्होंने आज संपूर्ण कार्य दिवस बिना भोजन किए अपने दायित्व पूरे किए । इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया का मथुरा में श्रमिकों की ओर से अभिनंदन करते हुए एक विस्तृत याचिका उन्हें संबोधित करते हुए जिला प्रशासन को दी गई । श्रीमान जिलाधिकारी मथुरा की ओर से नगर मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार ने रिफाइनरी पहुंचकर याचिका ग्रहण की और आश्वस्त किया कि वे श्रमिकों की याचिका को राष्ट्रपति महोदया के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ।

पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए आज के निराहार सेवा सत्याग्रह से अवगत कराया और कहा कि मथुरा रिफाइनरी में पारिश्रमिक की लूट से काले धन के सृजन पर रोक का मजबूत और प्रभावी तंत्र विकसित होने तक आंदोलन जारी रहेगा । यूनियन प्रतिनिधियों ने यह भी अवगत कराया कि राष्ट्रपति जी के सम्मान के दृष्टिगत आज श्रमिकों ने सत्याग्रह के दौरान काली पट्टी नहीं बांधी है । प्रतिनिधि मंडल में सचिव जनक सिंह, लक्ष्मण लवानिया, किसुनी, अतुल चौहान, गोपाल शर्मा और टाउनशिप उपशाखा के अध्यक्ष दिलीप दुबे तथा एडवोकेट बनवारी लाल भी शामिल थे । राष्ट्रपति महोदया को प्रस्तुत याचिका में सेवा सुरक्षा का लिखित अनुबंध किए जाने , भेदभाव और उत्पीड़न रोके जाने , यातायात भत्ता दिए जाने आदि मांगों के साथ यह भी मांग की गई है कि मथुरा रिफाइनरी में ठेका प्रथा उन्मूलन के भारत सरकार के 1998 के निर्णय के विरुद्ध रिफाइनरी की याचिका वापस ली जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.