आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक ने परिवार के 3 सदस्यों को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट
आजमगढ़ जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को यहां एक व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
आजमगढ़ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। तीन की मौत हो गई है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ के जहानागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में एक युवक ने परिवार के तीन लोगों को गोली मारी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से पत्नी और बेटे समेत तीन की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



