रूस का यूक्रेन के पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर कब्जा; 2022 से इलाके को अवैध रूप से हड़प रखा था

रूस के हमलों में कोई कमी नहीं आ रही है। लगभग 1,000 किलोमीटर की सीमा रेखा पर रूस की ओर से छेड़े गए युद्ध और यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर मिसाइल हमलों में हजारों सैनिक और नागरिक मारे गए हैं।

Jul 1, 2025 - 15:53
 0  54
रूस का यूक्रेन के पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर कब्जा; 2022 से इलाके को अवैध रूप से हड़प रखा था

मॉस्को/कीव (आरएनआई) यूक्रेन के कब्जे वाले लुगांस्क क्षेत्र में रूस की ओर से नियुक्त एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मॉस्को की सेनाओं ने पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। यह उन चार इलाकों में से एक है, जिसे रूस ने सितंबर 2022 में यूक्रेन से अवैध रूप से हड़प लिया था। अब तक इन इलाकों में से एक पर भी रूस का पूरा नियंत्रण नहीं था।

अगर मामले की पुष्टि होती है तो लुहांस्क तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद रूस की ओर से पूरी तरह से कब्जाया गया पहला यूक्रेनी क्षेत्र बन जाएगा। अमेरिका के नेतृत्व में किए गए शांति बहाली के प्रयासों के आगे न बढ़ पाने के बीच यह बहुत बड़ी खबर दुनिया के सामने आ रही है। यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति बहाली की कोशिशों के लिए झटका है। इसके अलावा इससे इस संघर्ष के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। वे अपनी शर्तों से समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इन शर्तों में अवैध रूप से कब्जा किए गए चार क्षेत्रों पर मॉस्को का नियंत्रण भी शामिल है। हालांकि, कब्जे वाले क्षेत्र के लिए मॉस्को की ओर से नियुक्त नेता लियोनिद पासेचनिक के दावे पर कीव की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

सोमवार शाम को प्रसारित रूस के सरकारी टीवी चैनल वन पर बयान देते हुए पासेचनिक ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले ही एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें कहा गया था कि 100 प्रतिशत क्षेत्र अब रूसी सेना के नियंत्रण में है।

घटनाक्रम शीर्ष जर्मन राजनयिक की ओर से यह कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुआ कि जर्मनी का लक्ष्य यूक्रेन को और अधिक तेजी से अधिक हथियार मुहैया कराने में मदद करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है और रूस के साथ शांति वार्ता में अपनी बातचीत की स्थिति को मजबूत करना चाहता है।

विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने जर्मन रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेनी राजधानी कीव की यात्रा के दौरान कहा, 'हम अपना काम यूक्रेन की मदद करना मानते हैं, ताकि वह अधिक मजबूती से बातचीत कर सके। वेडफुल ने यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब पुतिन आज शांति की बात करते हैं तो यह मजाक ही लगता है। बातचीत को लेकर वे अब तक दिखावा ही करते आ रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.