तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल
शिवकाशी को भारत की पटाखों की राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। यह माचिस उद्योग और छपाई का एक प्रमुख केंद्र भी है। पूरा विरुधुनगर जिला, जहां चिन्ना कमानपट्टी स्थित है, इन उद्योगों के लिए ही मशहूर है।
चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास चिन्ना कमानपट्टी गांव की एक पटाखा फैक्टरी में हुआ।
विरुधुनगर जिला एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी से घना धुआं उठता देखा गया। अंदर से लगातार पटाखों की आवाजें भी आ रही थीं। विस्फोट का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह पटाखा फैक्टरी विस्फोट तेलंगाना में एक दवा संयंत्र में रिएक्टर विस्फोट के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें 34 लोग मारे गए थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण कारखाने में अचानक हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए और फैक्टरी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। शिवकाशी के पास चिन्नाकमनपट्टी में निजी पटाखा निर्माण इकाई में पहुंचे राजस्व अधिकारी और पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



