आज चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने विधानसभा चाचौड़ा के मधुसुदनगढ़ मण्डल के ग्राम

Apr 30, 2024 - 19:13
Apr 30, 2024 - 19:13
 0  3.4k
आज चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने विधानसभा चाचौड़ा के मधुसुदनगढ़ मण्डल के ग्राम

गुना (आरएनआई)चाचौड़ा गारखेडा, बापची,देवपुर, खरगपुर, कहारपुरा, वीरपुरा, इमलिया, जागपुरा, मुरलीपुरा,बारोद, जोगनबाबड़ी, परवरिया, मंत, किशनपुरा, विदोरिया आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जन-संपर्क के दौरान प्रियंका पैंची ने केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याण-कारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को भी बताया।

भाजपा सरकार ने हर वर्ग सहित समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाने का काम किया है। विधायक प्रियंका पैंची ने कहा कि किसी योजना से लाभान्वित करने के लिए यदि कोई सुविधाशुल्क की मांग रहा है तो तत्काल हमे सूचित करें ।

क्योंकि भाजपा के सरकार में भृष्टाचार का कोई स्थान नहीं है और ना ही रहेगा I उन्होंने ग्रामीणों से  कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर लोकसभा प्रत्याशी माननीय रोडमल नागर जी को भारी बहुमतों से विजय बनाए जाने की अपील की। ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0