सुलतानपुर: शिक्षिका दिव्या त्रिपाठी की मेहनत लाई रंग

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति में दो छात्रों का हुआ चयन, जूनियर हाई स्कूल कूरेभार प्रथम के दो छात्रों ने हासिल की सफलता। 

Tuesday, April 30, 2024 - 18:57
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: शिक्षिका दिव्या त्रिपाठी की मेहनत लाई रंग

सुलतानपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा2023-24 जिसका आयोजन  5 नवंबर 2023 को किया गया था, उसका परिणाम दिनांक 25 /04 /2024 को घोषित किया गया। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए आवंटित 240 सीटों के सापेक्ष 235 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

इसी परीक्षा में कूरेभार ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल कूरेभार प्रथम के दो छात्रों ने भी सफलता अर्जित की है। मोहम्मद आदिल(कक्षा 8)ने जिले  में 27 वां स्थान  तथा आयुष कनौजिया(कक्षा 8) ने जिले में 42वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्रों ने इस परीक्षा की तैयारी श्रीमती दिव्या त्रिपाठी (सहायक अध्यापिका -गणित) के निर्देशन में की थी।

शिक्षिका के अनुसार इन छात्रों की सफलता से विद्यालय के अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और कठिन परिश्रम से पढ़ाई करेंगे । विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User