सुलतानपुर: दुनिया में भारत की हो रही जय-जयकार : सांसद मेनका गांधी

सरकार ने गरीबी दूर करने की प्रभावी पहल की : सांसद मेनका सांसद ने गुरु अर्जुन देव के जन्मदिन पर गुरुद्वारा में टेका मत्था  आत्मनिर्भर व विकसित भारत का सपना हो‌ रहा साकार: सांसद सांसद ने सदर वि.स. में डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित। 

Tuesday, April 30, 2024 - 20:21
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: दुनिया में भारत की हो रही जय-जयकार : सांसद मेनका गांधी

सुलतानपुर (आरएनआई) चुनावी कैंपेन के 26 वें दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने सदर जयसिंहपुर वि.स.में चिलचिलाती धूप में डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।सांसद श्रीमती गांधी ने प्रातः गुरु अर्जुन देव के जन्मदिन गुरुद्वारा पहुंची।वह कीर्तन में शामिल होने के साथ मत्था टेका।उन्होंने गुरु अर्जुन देव का अपना गुरु बताया।विपक्ष के आरक्षण खत्म होने के आरोप पर मेनका गांधी ने मीडिया के लोगों से बात करते हुए कहा ओबीसी और अनुसूचित जाति का आरक्षण यूं ही जारी रहेगा।

वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य पर मेनका गांधी ने कहा लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस दिशा में देखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने सदर विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा मैं वादा नही काम करने पर विश्वास करती हूं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबकों मिल रहा है।सरकार ने गरीबी दूर करने की प्रभावी पहल की है।मेरा कार्यकर्ता मेंनका गांधी बनकर हर बूथ पर 65 प्रतिशत वोटिंग कराना सुनिश्चित करें।

श्रीमती गांधी ने अपनी तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 600 करोड़ रुपए से जिले की विद्युत व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर व विकसित भारत का सपना साकार हो‌ रहा है।आज दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है। नुक्कड़  सभाओं को काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह सोनू आदि ने संबोधित किया।सभी वक्ताओं ने सांसद मेनका के कार्यशैली व कर्मठता सराहना की।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की मंगलवार को सांसद श्रीमती गांधी ने सदर जयसिंहपुर विधानसभा में लोकेपुर,सेउर चमुरखा, खरसोमा,सारंगपुर,दर्जीपुर,धूंधू,पीढ़ी,परसड़ा,गुड़बड़,बहरी,बिरसिंहपुर,खोजापुर, माधोपुर छतौना एवं शहर के गोलाघाट अस्पताल की गली में श्री रामबाल विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।इस मौके पर शशीकांत पाण्डे,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रिंकू शुक्ला,बाबी सिंह, पन्ना लाल जायसवाल, रवींद्र त्रिपाठी,संदीप पांडेय, अखिलेश सिंह,अरविंद वर्मा, शोभनाथ यादव, सोनू सिंह प्रधान, राम बहादुर सिंह,दिनेश पांडे प्रधान, बृजेश वर्मा, अखिलेश सिंह, शरद निषाद,रमेश अग्रहरि, हरिराम निषाद,प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User