आईजेए ने यूट्यूबर मिश्रा की गिरफ्तारी की निंदा की

Tuesday, October 8, 2024 - 17:19
Updated: 2 years ago
0
आईजेए ने यूट्यूबर मिश्रा की गिरफ्तारी की निंदा की

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन (आईजेए) ने बिहार के मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर मिथुन मिश्रा की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस आशय की मांग की। पत्र में कहा गया है, कि यूट्यूबर मिश्रा बाढ़ की विभीषिका का रिपोर्टिंग कर रहे थे। जहां लोग काफी परेशान एवं उत्तेजित थे। एक सीओ के इशारे पर पुलिस ने भीड़ का हिस्सा बताकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जो पूरी तरह से अभिव्यक्त की आजादी का खुला उल्लंघन है। 

श्री विद्रोही ने कहा है,कि पत्रकारों के खिलाफ ऐसी कई घटनायें आए दिन बिहार में हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User