अहमदाबाद विमान हादसा: 10 महीने बाद भी सच का इंतजार, पीड़ित परिवारों ने नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

Sunday, April 5, 2026 - 13:36
0
अहमदाबाद विमान हादसा: 10 महीने बाद भी सच का इंतजार, पीड़ित परिवारों ने नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को करीब 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों का दर्द और सवाल आज भी जस के तस बने हुए हैं। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार अब सच जानने की उम्मीद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे हैं।

 

हादसे में मारे गए 260 लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और ब्लैक बॉक्स का डाटा सार्वजनिक किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी खामी थी या मानवीय त्रुटि। परिवारों का कहना है कि यदि सुरक्षा कारणों से यह डाटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम उन्हें बंद कमरे में इसकी जानकारी दी जाए।

 

पीड़ित परिवारों ने भावुक होते हुए कहा कि मुआवजा उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता, उन्हें सिर्फ सच जानना है। कई परिवारों ने बताया कि इस हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है और अब वे केवल जवाब चाहते हैं।

 

वहीं, हादसे के बाद एयर इंडिया की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि सामान की पहचान के लिए बनाई गई वेबसाइट पर तस्वीरें स्पष्ट नहीं हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों के लोग ईमेल प्रक्रिया में दिक्कतों के कारण एयरलाइन से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और जवाब मिलने में भी काफी समय लग रहा है।

 

इस पूरे मामले ने एक बार फिर हादसे की पारदर्शिता, पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और संबंधित एजेंसियां पीड़ित परिवारों की इन मांगों पर क्या कदम उठाती हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User