उज्बेकिस्तान में मेडिकल एडमिशन पर अलर्ट: भारतीय दूतावास की चेतावनी—बिना जांच न लें दाखिला
विदेश जाकर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए अहम चेतावनी सामने आई है। उज्बेकिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दूतावास के अनुसार, हाल के समय में मेडिकल यूनिवर्सिटीज और एडमिशन कराने वाले एजेंटों के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसके चलते छात्रों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया है कि वे किसी भी एजेंट के झांसे या आकर्षक वादों में न आएं और एडमिशन लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
एडवाइजरी में खास तौर पर कहा गया है कि छात्र यह सुनिश्चित करें कि जिस यूनिवर्सिटी में वे दाखिला ले रहे हैं, उसकी मान्यता सही हो और वह अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक प्रवेश न दे रही हो। साथ ही, वहां से मिलने वाली डिग्री भारत में मान्य होनी चाहिए, जिसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों का पालन अनिवार्य है।
दूतावास ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही आगे बढ़ें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)