अशोकनगर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: धीमी प्रगति पर बीएलओ सुपरवाईजर की वेतन वृद्धि रोकी गई
अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 हेतु विधानसभा क्षेत्र 032 अशोकनगर के लिए नियुक्त बीएलओ सुपरवाईजर अनिल खंतवाल व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर की आगामी दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने हेतु आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के गणना पत्रकों के डिजिटाईजेशन की समीक्षा की गई। जिसमें आंबटित मतदान केन्द्र क्रमांक 178 टकनेरी में 58.54 प्रतिशत, 185 हिनोतिया पछार में 50.40 प्रतिशत, 183-पीपलखेडा 56.46 प्रतिशत एवं 251-बरोदिया तूमैन 57.48 में डिजिटाईजेशन का कार्य अत्यंत धीमा तथा समाधानकारक नहीं पाया गया एवं इनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रूचि न लेंने तथा कार्य के प्रति उदासीनता परिलक्षित हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



