अशोकनगर में दीपावली से पहले 153 कर्मचारियों की बर्खास्तगी, नौकरी जाने पर भूखमरी की चिंता

Wednesday, October 15, 2025 - 11:06
Updated: 11 months ago
0
अशोकनगर में दीपावली से पहले 153 कर्मचारियों की बर्खास्तगी, नौकरी जाने पर भूखमरी की चिंता

अशोकनगर (आरएनआई) पूरे देश में एक तरफ जहां हर कोई दीपावली की तैयारियों लगा हुआ है वहीं मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में नगर पालिका परिषद ने 153 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। दीपावली से ठीक पहले एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने से बवाल मच गया है और अब नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने कलेक्टर से सामूहिक धर्म परिवर्तन की अनुमति देने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।

10 साल से ज्यादा वक्त से कर रहे थे नौकरी
चंदेरी नगर पालिका परिषद के द्वारा जिन 153 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है उन्होंने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि वो 10 साल से भी ज्यादा वक्त में नगर पालिका में सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अब उन्हें राजनीतिक दबाव व पक्षपात कर नौकरी से निकाला गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष दशरथ कोली और उपाध्यक्ष के दबाव में 12 पार्षदों ने उन्हें नौकरी से हटाने का प्रस्ताव पास किया है। दीपावली से पहले नौकरी से हटाए जाने पर कर्मचारियों का ये भी कहना है कि नौकरी जाने से अब वो और उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ खड़े हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User