अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही, बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे पर भी उठाए सवाल: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Friday, June 26, 2026 - 17:04
0
अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही, बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे पर भी उठाए सवाल: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मिर्जापुर के मुजेहरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और अयोध्या से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ब्रजेश पाठक ने बाबरी मस्जिद और मदरसों के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए चंदा लिया गया, लेकिन किसी ने यह नहीं पूछा कि वह धन कहां से आया और उसका उपयोग कहां हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों के संचालन के लिए आने वाले धन के स्रोतों की भी जांच होनी चाहिए और आरोप लगाया कि इस पर विपक्ष कभी सवाल नहीं उठाता।

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कभी मदरसों या बाबरी मस्जिद के चंदे को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाए। उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक मंदिर पर कब्जा कर उसे घर का हिस्सा बना लिया गया, लेकिन इस पर भी विपक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिर्जापुर और विंध्याचल धाम का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों के चलते अब प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर मुजेहरा में उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे और बाद में प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User