अभाविप के हर्षित वाष्र्णेय बने अंजू प्रियंका कॉलेज अध्यक्ष अंजू प्रियंका डिग्री कालेज विद्यार्थी परिषद की कार्रकारिणी गठित

Saturday, October 21, 2023 - 20:26
Updated: 3 years ago
0
अभाविप के हर्षित वाष्र्णेय बने अंजू प्रियंका कॉलेज अध्यक्ष अंजू प्रियंका डिग्री कालेज विद्यार्थी परिषद की कार्रकारिणी गठित

सासनी-21 अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सासनी नगर इकाई के अंजू प्रिंयका डिग्री कॉलेज की नवीन कार्रकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिए काॅलेज में विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2023-24 के लिए नवीन इकाई का गठन करते हुए हर्ष करतल ध्वनि के साथ कॉलेज अध्यक्ष के रूप में हर्षित वाष्र्णेेय को कॉलेज अध्यक्ष तथा  अमृता सिंह को कॉलेज मंत्री चुना गया। वहीं सुभाष नायक को कॉलेज उपाध्यक्ष, पायल सिंह को कला मंच संयोजक, दिव्या शर्मा को सह कला मंच संयोजक, सुमन कुमारी को सह मंत्री पद से नवाजा गया। इनके अलावा वर्षा शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख, चेतन भारद्वाज को मीडिया प्रमुख, कार्तिक राजपूत कॉलेज आंदोलन प्रमुख, खुशी जादौन को सेवार्थी विद्यार्थी कार्य संयोजक,  सुजल वाष्र्णेेय को विकासार्थ विद्यार्थी कार्य संयोजक बनाया गया तथा सासनी नगर इकाई मे भारती शर्मा को सहमंत्री तथा प्राची वाष्र्णेय को खेल गतिविधि प्रमुख पदभार सौंपा गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तारक सौरभ राठौड़, नगर मंत्री स्वप्रिल भारद्वाज, तथा नगर सह मंत्री हनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User