नवरात्रों के उपलक्ष्य में स्टार नैंसी प्लेमेट स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गरबा महोत्सव का किया गया आयोजन

Saturday, October 21, 2023 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
नवरात्रों के उपलक्ष्य में स्टार नैंसी प्लेमेट स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गरबा महोत्सव का किया गया आयोजन

हाथरस। मां भगवती के पवित्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में शहर के भूरापीर चौराहे स्थित स्टार नैंसी प्लेमेट स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभी छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे पोशाकों में नजर आ रहे थे। गरबा महोत्सव का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा माता रानी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर व दीपक जलाकर किया गया। इसके बाद सभी छोटे-छोटे बच्चों ने गरबा डांडिया खेला और नृत्य किया। कार्यक्रम में और अनेक प्रकार के मजेदार गेम्स भी कराए गए। स्कूल के डायरेक्टर सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम माता रानी के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।  इस अवसर पर डायरेक्टर सुभाष चंद शर्मा, श्रीमती सरोज देवी, दाऊ दयाल शर्मा अंकित शर्मा, उसे टिंकू तुषार शर्मा उर्फ बिट्टू पूजा शर्मा नंदिनी शर्मा  और अध्यापिका, नाहिद, उर्वशी शर्मा,प्रभा सिंह सहित बच्चों के परिजन मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User