'अब नहीं करूंगा अपराध...', हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया बदमाश; पुलिस से हुई मुठभेड़
हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान बदमाश हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा।
गढ़मुक्तेश्वर (आरएनआई) हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई।
बहादुरगढ़ थाना इलाके में रझेठी मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मुठभेड़ के बाद आरोपी हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव रझेठी के जंगल में एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने देखकर रुकने का इशारा किया।
बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल होकर गिर गया।
घायल हुआ बदमाश गाजियाबाद के वेब सीटी का रहने वाला बिलाल है। आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है। आरोपी गोकशी समेत अन्य कई धाराओं में जेल जा चुका है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



