जगन्नाथ यात्रा को लेकर एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

Jun 25, 2025 - 19:06
Jun 25, 2025 - 19:21
 0  270
जगन्नाथ यात्रा को लेकर एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) आगामी सत्ताइस जून को नगर में निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा को लेकर एडीएम व एएसपी ने अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिन स्थानों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलेगी उनका भी निरीक्षण किया।

बिंदकी कस्बे में आगामी 27 जून को निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा को लेकर बुधवार को एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली स्थित ठाकुरद्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर गए। जहां से भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा आरती करने के बाद यात्रा का शुभारंभ होता है। इसके बाद दोनों अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलने वाले रूट महजनी गली, खजुहा चौराहा, मेंन बाजार, घियाही गली, बजाजा गली आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित रूट से ही यात्रा निकाली जाए। जिन स्थानों से यात्रा निकलेगी वहां पर बिजली के तार ऊंचाई में करने का काम किया जाए। डीजे की ध्वनि बहुत तेज न होने पाए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह, कस्बा इंचार्ज राजनारायण के अलावा व्यापारी नेता और समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, एडवोकेट सितेश तिवारी उर्फ गोल्डी तिवारी, सोनू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0