अपना दल एस के अल्लीपुर जोन की हुई बैठक, पंचायत चुनाव में सभी दलों से आगे होगी पार्टी की सहभागिता

Friday, September 12, 2025 - 20:00
Updated: 1 year ago
0
अपना दल एस के अल्लीपुर जोन की हुई बैठक, पंचायत चुनाव में सभी दलों से आगे होगी पार्टी की सहभागिता

फतेहपुर (आरएनआई) अपना दल एस जोन की मासिक बैठक विधानसभा बिंदकी के जोन अल्लीपुर में जिला महासचिव अरुण पटेल के प्रतिष्ठान में जोन अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल लगातार सड़क से लेकर सांसद तक ओबीसी व एससी/एसटी की लड़ाई लड़ रही है। सरकार में लगातार अपनी शर्तों को मनवा रही हैं। जिसमें चाहे आउटसोर्सिंग हो या नित में केंद्रीय विद्यालय हो ऐसे तमाम सारे मुद्दे जनहित के उठती रहती हैं और 2026 को सभी को पंचायत चुनाव बहुत ही जोरदारी से लड़ेंगे। अपना दल एस की पंचायत चुनाव सहभागिता सभी दलों से आगे होगी। बैठक में जिला महासचिव अरुण पटेल, जिला सचिव युवा मंच रवि साहू, रामआसरे पटेल, आलोक गुप्ता, पंकज कुमार, शिवांश, शिवा गौतम, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, आदित्य कुमार, संगम मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User