अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ग्वालियर के संभागीय उपायुक्त ने किया विभिन्न आश्रमों का निरीक्षण

Nov 30, 2025 - 18:57
Nov 30, 2025 - 18:57
 0  27
अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ग्वालियर के संभागीय उपायुक्त ने किया विभिन्न आश्रमों का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) जनजातीय कार्य विभाग ग्वालियर के संभागीय सहायक आयुक्त संजय खेड़कर ने शनिवार को गुना जिले में संचालित जनजातीय बालक आश्रम शालाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जनजातीय बालक आश्रम शाला (अंग्रेजी माध्यम) गुना में पहुंचकर खाद्यान्न, सामग्री वितरण, भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता, मात्रा तथा शिक्षण व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से चर्चा कर भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता जानी तथा संस्था में उपलब्ध सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया। शिक्षण स्तर का मूल्यांकन करते हुए उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्‍टर की भी जांच की। उन्‍होंने संस्था परिसर की साफ-सफाई, सीसी रोड निर्माण, स्वच्छ पेयजल हेतु आर.ओ. की उपलब्धता, पानी की टंकियों की सफाई तथा सभी पंजियों के विधिवत संधारण के निर्देश अधीक्षक को दिए। साथ ही अधीक्षक को एक से अधिक संस्थाओं के प्रभार से मुक्त करने के निर्देश भी जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग गुना को प्रदान किए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0