ग्वालियर के संभागीय आयुक्त ने जनजातीय कन्या आश्रम रुठियाई का किया आकस्मिक निरीक्षण
गुना (आरएनआई) ग्वालियर संभागीय आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर मनोज खत्री ने शनिवार को आकस्मिक रूप से गुना जिले के रुठियाई स्थित जनजातीय कन्या आश्रम (50 सीटर) का निरीक्षण किया। आश्रम पहुंचकर उन्होंने छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, शिक्षण स्तर और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आश्रम में 48 छात्राएं उपस्थित मिली। आयुक्त श्री खत्री ने बच्चियों से प्रतिदिन दिए जाने वाले नाश्ते व भोजन के बारे में जानकारी ली। भोजन की थाली परोसा कर उसकी मात्रा और गुणवत्ता की जांच की तथा खाद्यान्न पंजी से मिलान भी कराया। अंग्रेजी शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिए उन्होंने बच्चियों से शब्द और स्पेलिंग भी पूछी गई।
निरीक्षण में आयुक्त श्री खत्री ने उपलब्ध कराई जा रही सामग्री एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने परिसर में कम प्रकाश पाए जाने पर अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराने, खेल सामग्री और ग्राउंड व्यवस्था की जानकारी ली।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

