अधिवक्ता रमणेश साहू 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स’ द्वारा सम्मानित

Thursday, April 9, 2026 - 19:37
Updated: 4 months ago
0
अधिवक्ता रमणेश साहू 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स’ द्वारा सम्मानित

नई दिल्ली (आरएनआई)। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमणेश कुमार साहू को प्रतिष्ठित संस्था इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स द्वारा “डिस्टिंग्विश्ड मेंबरशिप” से सम्मानित किया गया है।यह सदस्यता उन्हें पाँच वर्षों की अवधि 2026- 2031 के लिए प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ग्राम ढोंढरी निवासी श्याम लाल साहू के पुत्र श्री रमणेश को यह सम्मान विधि और न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है। इस प्रमाण पत्र पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी.अग्रवाल तथा निदेशक सारा जे. मार्चिंगटन शामिल हैं।

यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों, न्यायविदों और कानूनी पेशेवरों को एक मंच प्रदान करती है, जहां वे वैश्विक कानूनी मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देते हैं। एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User