अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर अवधूत देशना पर्व के द्वितीय दिवस पर पहुंचे आयुष मंत्री

Wednesday, January 14, 2026 - 16:29
Updated: 8 months ago
0
अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर अवधूत देशना पर्व के द्वितीय दिवस पर पहुंचे आयुष मंत्री

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर क्षेत्र के पावन धाम अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में आज मकरसंक्रांति महोत्सव के अवसर पर अघोर परम्परा अन्तर्गत अवधूत देशना पर्व के द्वितीय दिवस आयुष खाद्य औषधि सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु मठ परिसर स्थित बाबा सत्यनाथ प्रतिमा पर विधिवत् पूजन अर्चन किया।मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मठ परिसर में सुबह सवेरे अघोर परम्परा के आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय , बाबा सत्यनाथ, श्मसान काली, माता हिंगलाज,अष्ट भैरव का तांत्रोक्त विधि से अवधूत कपाली ने पूजन अर्चन किया।महंथ शानू द्वारा महाआरती उपरांत विशाल खिचड़ी भण्डारा का देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।स्वराजंलि के माध्यम से भजन गायक अभिमन्यु मौर्य, मुन्नीलाल,नीरज शर्मा सहित अनेक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता प्रशान्त सिंह राजपूत, डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय, भाजपा नेता लालमणि सिंह, कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्र, नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,मथुरा प्रसाद सिंह जटायु,प्रधान बन्टी सिंह, पूर्व प्रधान शिवभूषण सिंह, जीतेन्द्र सिंह कोटेदार, रमेश मोदनवाल, सुरेंद्र सिंह गौरा बीबीपुर सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User