अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, बोले- मतदाताओं के नाम कटवा रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि साजिशें हार की निशानी होती हैं। उन्होंने भाजपा पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया।

Wednesday, September 25, 2024 - 06:00
0
अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, बोले- मतदाताओं के नाम कटवा रही भाजपा

लखनऊ (आरएनआई) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने मुरादाबाद के कुंदरकी के कुछ लोगों द्वारा उनका वोट काटे जाने के विरोध का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी संभावित हार से बचने के लिए भाजपा एक तरफ मनचाहे तबादले करवा रही है तो दूसरी तरफ जायज मतदाताओं के नाम कटवा रही है।

उन्होंने कहा कि साजिशें हार की निशानी होती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User