सुबीर सेन बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख

Friday, May 22, 2026 - 15:43
Updated: 2 months ago
0
सुबीर सेन बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख

हावड़ा/नई दिल्ली (आरएनआई)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए देश के वरिष्ठ पत्रकार सुबीर सेन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई।

हावड़ा के सालकिया स्थित एम लेन निवासी सुबीर सेन लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। संगठन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि सुबीर सेन ने हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

सुबीर सेन देश के चर्चित पत्रकारों में गिने जाते हैं। उनका न्यूज पोर्टल “https://rninews.com/” देशभर में 30 भाषाओं में संचालित होता है। पत्रकारिता के साथ-साथ वह कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं तथा देश के प्रसिद्ध संत स्वामी कपाली बाबा जी मठ से भी उनका विशेष जुड़ाव बताया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुबीर सेन के अनुभव और मीडिया क्षेत्र में मजबूत पकड़ से संगठन को देशभर में नई मजबूती मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दत्ता और पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष विनय चंद लाल कर्ण ने कहा कि उनके संगठन से जुड़ने से पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में कायस्थ महासभा 7235 का आईटी सेल और अधिक प्रभावी होगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख सुबीर सेन ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष विनय चंद लाल कर्ण के नेतृत्व में संगठन को देशभर में और मजबूत किया जाएगा।

सुबीर सेन की नियुक्ति पर संगठन के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बधाई देने वालों में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, दिनेश चंद खरे, डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव चुन्नू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दत्ता, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव सोनू, शशि श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा अज्जू, जेपी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश चंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ पंकज श्रीवास्तव, अनीश कुमार श्रीवास्तव, राकेश रंजन श्रीवास्तव समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User