“अखंड भारत खंड होने की स्थिति में जा रहा है” — गुना में बोले जगतगुरु परमहंस महाराज
गुना (आरएनआई) अयोध्या छावनी परिषद के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस महाराज गुना पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने सनातन संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा हेतु प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। उनके नगर आगमन पर कथावाचक अशोक दीदी,संजू शर्मा तथा सनातन प्रेमियों ने उनका पुष्प माला साल श्रीफल से सम्मान किया।
इस दौरान महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम विराजमान है, परंतु राजा के रूप में केवल ओरछा में ही प्रभु श्रीराम विराजमान है। जगतगुरु महाराज ने कहा मैंने भारतीय संस्कृति और संस्कारों साथ ही गौमाता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए रामलला से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा सनातन विरोधी ताकते बढ़ रही हैं, भारत की भूमि मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की है, यहां पैगंबर का जन्म नहीं हुआ, यहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। यह भूमि न पैगंबर की है, ना ईसामसीह की है, यह केवल प्रभु श्रीराम की है। मोहम्मद पैगंबर मक्का में पैदा हुए थे, भारत में तो जय श्री राम ही गूंजेगा। अगर हिंदुओं और संतों तथा सनातन धर्म को बचाना है तो भारत सरकार को यह देश हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए, क्योंकि धर्म विरोधी जनसंख्या बढ़ रही है। जहां पर धर्म विरोधों की संख्या ज्यादा है, वहां से हिंदुओं का पलायन हो गया है। बंगाल में हिंदू काटे जा रहे हैं, क्योंकि वहां धर्म विरोधियों की संख्या ज्यादा है। बांग्लादेश और पाकिस्तान में जो हिंदू बचे हैं वह धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास का राग अलापना बंद करें और राष्ट्र विरोधियों का विनाश करें, जो भी करना पड़े सरकार को वह करें पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। उन्होंने गाय को बचाने की भी सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि गाय और गंगा है तो भारतीय संस्कृति जिंदा है हमें गाय को बचाना होगा गायों की दुर्दशा बहुत खराब है। उन्होंने गाय के संरक्षण की सरकार से मांग की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी संस्कृति को समझ रही है बाकी और पार्टियों के नेताओं ने टोपी लगाकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है। इस दौरान कथावाचक अशोक दीदी, संजू महाराज,सपना शर्मा,नकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



