अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित
गुना (आरएनआई) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन आनंद धाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र,कैंट में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर Kishore kanyal IAS ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा – “आज ही क्यों, हम चाहते हैं कि हर दिन वृद्धजनों के लिए मनाया जाए। जीवन कितना लंबा है, यह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि कितना सार्थक जिया गया, यह अधिक महत्वपूर्ण है। जब तक हम सक्रिय रहते हैं और कार्य करते रहते हैं, तब तक हम स्वस्थ रहते हैं।”
समारोह में सभी वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं द्वारा “जटाओं से गंगा बहा दो शंकर” भजन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें कलेक्टर ने सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी, घनश्याम श्रीवास्तव, अब्दुल गफ्फार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



