गुना: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का चुनाव सम्पन्न, रामवीर सिंह रघुवंशी बने सचिव

Oct 1, 2025 - 18:51
Oct 1, 2025 - 18:53
 0  270
गुना: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का चुनाव सम्पन्न, रामवीर सिंह रघुवंशी बने सचिव

गुना (आरएनआई) भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के प्रबंधन समिति चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 640 मत डाले गए, जिनमें से 625 मत वैध तथा 15 मत अमान्य घोषित किए गए। निर्वाचन में 21 प्रत्याशी सम्मिलित हुए।

मतगणना कार्यवाही पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई तथा शाम को अंतिम परिणाम घोषित किए गए। तत्पश्चात निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

गठित कार्यकारिणी में रामवीर सिंह रघुवंशी को सचिव, एल.के. शर्मा को चेयरमैन, भूपेंद्र धाकड़े को वाइस चेयरमैन, नर्मदा शंकर भार्गव को प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदीप जैन को कोषाध्यक्ष, आशीष मंगल को वित्त समिति प्रमुख, भूपेंद्र सिंह धाकड़े को स्वास्थ्य समिति प्रमुख, संजय राठी को आपदा प्रबंधन समिति प्रमुख, चंद्रेश जैन को आईआरसी प्रभारी तथा संगीता भाटी को रोगी सहयोगी समिति प्रमुख के रूप में निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी शिवानी पांडे, एसडीएम गुना, सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार गुना नगर द्वारा संपन्न कराया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0