आगरा में वायरल फीवर-पीलिया के मरीज बढ़े, एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी फुल; सांस के मरीजों को ऑक्सीजन

Saturday, September 5, 2026 - 14:03
0
आगरा में वायरल फीवर-पीलिया के मरीज बढ़े, एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी फुल; सांस के मरीजों को ऑक्सीजन

आगरा। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच आगरा में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता दिखाई दे रहा है। वायरल फीवर, डायरिया, निमोनिया और पीलिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ने से व्यवस्था पर दबाव है। गंभीर हालत में पहुंच रहे अस्थमा और सांस संबंधी मरीजों को दवाओं के साथ ऑक्सीजन भी देनी पड़ रही है।

आकस्मिक अधिकारी डॉ. संजीव बघेल के मुताबिक, मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर अस्थमा और सांस के रोगियों पर पड़ रहा है। ऐसे मरीज सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और सांस उखड़ने की शिकायत के साथ इमरजेंसी पहुंच रहे हैं। गंभीर स्थिति में उन्हें उपचार के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

इमरजेंसी प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि बारिश और तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण पीलिया, वायरल फीवर, निमोनिया और डायरिया के मरीजों की संख्या करीब दोगुनी तक बढ़ गई है। हालत गंभीर होने पर रोजाना करीब 30 से 40 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।

हालांकि अस्पताल प्रशासन के अनुसार राहत की बात यह है कि उपचार के बाद अधिकांश मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और करीब 24 घंटे के भीतर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। बदलते मौसम के बीच चिकित्सकों ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने और गंभीर लक्षण होने पर समय पर चिकित्सा सहायता लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User