वाराणसी: शिंजो आबे की याद में पत्नी ने रुद्राक्ष में किया फोटो गैलरी का लोकार्पण, भावुक होकर रो पड़ीं
वाराणसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे ने बुधवार को वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उनके पति की स्मृति में तैयार की गई फोटो गैलरी का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गैलरी में शिंजो आबे के वर्ष 2015 के काशी दौरे से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं।
लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकिए आबे अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर शिंजो आबे आज होते तो इस गैलरी और सेंटर को देखकर बहुत खुश होते। उन्होंने कहा कि काशी में इस महत्वपूर्ण सेंटर के निर्माण की पहल शिंजो आबे ने की थी।
आकिए आबे ने कहा कि उनके पति का काशी से विशेष जुड़ाव था। वर्ष 2015 में शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी आए थे और गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। इसी दौरे की कई यादगार तस्वीरों को अब रुद्राक्ष सेंटर की गैलरी में संजोया गया है।
अपने संबोधन के दौरान पति को याद करते हुए आकिए आबे की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे का आज उनके बीच न होना उनके लिए बेहद दुखद है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके भावुक क्षण को देखा और शिंजो आबे की काशी यात्रा से जुड़ी स्मृतियों को भी याद किया।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर को भारत-जापान मैत्री और दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इसी परिसर में शिंजो आबे की स्मृतियों को समर्पित यह गैलरी तैयार की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)