शिकोहाबाद में टायर फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; दमकलकर्मी काबू पाने में जुटे
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार दोपहर नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी से ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फैक्टरी में टायर होने के कारण आग तेजी से फैलने की जानकारी सामने आई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भी परेशानी हो रही है।
मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)