बच गई जान: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; विधायक मैथिली ठाकुर की मांग पर विद्यालय शिफ्ट
दरभंगा। अलीनगर प्रखंड के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन लंबे समय से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था। विद्यालय की छत को बेंच-डेस्क के सहारे टिकाकर रखा गया था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। मामले को विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में उठाया था।
विधायक की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। अब किरतपुर प्राथमिक विद्यालय का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोस्वा के भवन में किया जा रहा है।
विद्यालय के स्थानांतरण से यहां पढ़ने वाले बच्चों को जर्जर भवन में बैठने के जोखिम से राहत मिली है। इससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। विद्यालय को सुरक्षित भवन में शिफ्ट किए जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी जारी रहेगी।
बताया गया कि जर्जर भवन की स्थिति को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जा रही थी। विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय को दूसरे भवन में स्थानांतरित किया गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)