उत्तराखंड में बारिश का असर, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव; थराली-देवाल रोड पर चट्टान खिसकी, 50 से अधिक वाहन फंसे

Tuesday, September 1, 2026 - 11:46
0
उत्तराखंड में बारिश का असर, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव; थराली-देवाल रोड पर चट्टान खिसकी, 50 से अधिक वाहन फंसे

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास सुबह करीब पांच बजे भू-धंसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मसूरी-देहरादून के बीच सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर सड़क कटिंग और हिल साइड कटिंग का कार्य चल रहा है। विभाग की टीम लगातार मार्ग खोलने में जुटी हुई है और जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, स्टेट हाईवे थराली-देवाल मार्ग पर कोठी-नंदकेशरी के बीच चट्टान खिसकने से सड़क बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समेत 50 से अधिक वाहन दोनों ओर फंस गए। अचानक मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चट्टान खिसकने के बाद संबंधित विभाग की ओर से सड़क से मलबा और चट्टान हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और भू-धंसाव की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User