राघौगढ़ में बिना लाइसेंस चल रही डेयरी यूनिट सील, मावा-पनीर-मिठाइयों के सैंपल लिए; 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम अमित सोनी के मार्गदर्शन में तहसीलदार अनुराग जैन के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं सैंपल लेने की कार्यवाही की। उक्त कार्यवाही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश में जांच दल ने ग्राम बेराखेड़ी तहसील राघौगढ़ में बिना लाइसेंस की चल रही डेयरी यूनिट से पनीर, मावा एवं दूध के सैम्पल लेकर फैक्ट्री को सील किया गया।

तहसील रोड़ राघौगढ़ स्थित भगत नमकीन भंडार से मावा एवं पेड़ा, दीपक जैन स्वीट्स से मावा एवं बर्फी, कलर होटल से मावा बर्फी एवं गुलाब जामुन एवं रामनगर चौराहा स्थित अंबिका बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा एवं मलाई बर्फी के सैंपल्स जांच हेतु जप्त किए। सभी सैंपल्स राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। संयुक कार्यवाही में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भगत नमकीन भंडार से 01 तथा दीपक जैन स्वीट्स राघौगढ़ से 04 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए।

संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन,रवि कुमार शिवहरे, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती खुशबू शुक्ला शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)