बमोरी में बदमाशों ने की चाकूबाजी, एक की मौत; एक गंभीर घायल

Wednesday, August 26, 2026 - 22:59
Updated: 2 months ago
0
बमोरी में बदमाशों ने की चाकूबाजी, एक की मौत; एक गंभीर घायल

गुना के बमोरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में बदमाशों द्वारा चाकूबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेशपुरा क्षेत्र में बदमाशों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि यहां पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट और अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों को लेकर पुलिस से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र से दूरी और इलाके में बदमाशों के प्रभाव के कारण पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पाती। ताजा चाकूबाजी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User