जौनपुर में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने बांटे सैकड़ों भोजन पैकेट, एडीएम अजय अंबष्ट बोले—‘अन्नदान महादान’; 11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा

Saturday, October 10, 2026 - 14:26
0
जौनपुर में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने बांटे सैकड़ों भोजन पैकेट, एडीएम अजय अंबष्ट बोले—‘अन्नदान महादान’; 11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। अन्न दान महादान है भोजन वितरण एक पुनीत कार्य है उक्त विचार आज राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर द्वारा आयोजित पितरों की याद में आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी जौनपुर अजय अंबष्ट जी ,( सी आर ओ) ने कहा और कहा कि पूर्वजों के याद में समाज के हर तबका को भोजन पैकेट वितरण से सामाजिक समरसता होती हैं और भूखे को अन्न प्यासे को पानी दान से कोई बड़ा दान नहीं हैं।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए और 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें जनपद वासियों से भाग लेने का अनुरोध किया।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता आती हैं।

आभार जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया और कहा कि संगठन सामाजिक कार्य करता रहेगा।

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर टीम द्वारा आज अन्नदान महादान संकल्प के तहत सैकड़ों भोजन पैकेट का वितरण सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ,डॉ सलिल श्रीवास्तव , राजीव श्रीवास्तव रोशन जी, लखन श्रीवास्तव,डॉ गणतंत्र श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव पत्रकार,मनीष श्रीवास्तव बच्चा,धनंजय श्रीवास्तव राजन श्रीवास्तव,राजेश किशोर श्रीवास्तव राजू, विनीत श्रीवास्तव,आलोक बृजेश वर्मा,सोमेश श्रीवास्तव,अश्विनी अस्थाना, अभिलव श्रीवास्तव,लालबहादुर यादव नेपाली सभासद,विजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव,सुधाकर श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव, सुमति श्रीवास्तव,देवेंद्र श्रीवास्तव ,अवनीश श्रीवास्तव दीपक,प्रमोद श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई,अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट,अजय श्रीवास्तव अज्जू, राजीव कुमार,मंगल श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव,दीपू श्रीवास्तव सिपाह,अनिल बबलू श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,शैलेन्द्र मोहन, आर पी श्रीवास्तव,कमलेश निषाद,अतुल मिश्रा,गौतम यादव,अनूप यादव का कार्यक्रम सफलता पूर्वक होने में विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User