भाजपा प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस पर 50 लाख की लूट, हाथ-पैर बांधकर वारदात

Tuesday, October 13, 2026 - 13:33
0
भाजपा प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस पर 50 लाख की लूट, हाथ-पैर बांधकर वारदात

कानपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फार्म हाउस पर 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात के दौरान रमेश यादव के हाथ-पैर बांध दिए। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड भी अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

रमेश यादव को इसी महीने 1 अक्टूबर को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया था। वह दो बार ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वह रात में कानपुर पहुंचे थे। बताया गया है कि वह अपने घर के पास स्थित फार्म हाउस पर ठहरे हुए थे, जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रमेश यादव ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम में मंच से भाषण भी दिया था। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा था कि प्रदेश अब सुरक्षित हाथों में है और गुंडे-बदमाश राज्य छोड़कर भाग चुके हैं।

फिलहाल, लूट की घटना से जुड़े बदमाशों की पहचान, वारदात के पूरे घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User