सीएम हेल्पलाइन की 500 दिन पुरानी शिकायतों पर सख्ती, एक दिन में करीब 500 शिकायतों का निराकरण

Monday, August 24, 2026 - 18:03
Updated: 2 months ago
0
सीएम हेल्पलाइन की 500 दिन पुरानी शिकायतों पर सख्ती, एक दिन में करीब 500 शिकायतों का निराकरण

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की वर्षों से लंबित शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। 500 दिन या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों की विशेष समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों पर इनके निराकरण का दबाव बढ़ाया गया है।

इसी कार्रवाई के बीच रविवार को करीब 500 लंबित शिकायतों का निराकरण कर उन्हें बंद कर दिया गया। लंबे समय से लंबित शिकायतों के तेजी से निराकरण को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, कुछ मामलों में शिकायतकर्ताओं की सहमति के बिना एकतरफा निराकरण किए जाने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में अब यह भी चर्चा का विषय है कि बंद की गई शिकायतों में वास्तव में समस्या का समाधान हुआ है या सिर्फ रिकॉर्ड में उनका निराकरण दर्ज किया गया है।

सरकार की ओर से लंबित शिकायतों की लगातार समीक्षा की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी पुरानी शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User