मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडे फेंकने से तनाव, दो गुटों में झड़प के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Monday, August 24, 2026 - 11:57
0
मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडे फेंकने से तनाव, दो गुटों में झड़प के बाद भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की खबर सामने आई, जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

गणेश उत्सव आयोजकों के मुताबिक, गणेश मंडल के कार्यकर्ता प्रतिमा को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि जुलूस के दौरान पास की इमारतों से किसी व्यक्ति ने जुलूस की ओर अंडे फेंके। इसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है।

फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंडे फेंकने वाले लोगों की पहचान हुई है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User