देशभर में आज मनाया जा रहा शिक्षक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनके चरित्र का निर्माण करने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। शिक्षकों का मार्गदर्शन न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)