सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला जज के फैसले के बाद कार्रवाई; सांसद इकरा हसन नजरबंद

Saturday, September 5, 2026 - 15:12
0
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला जज के फैसले के बाद कार्रवाई; सांसद इकरा हसन नजरबंद

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद छह बुलडोजरों की मदद से मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च 2025 में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है और परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जिससे कलेक्ट्रेट की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में करीब डेढ़ वर्ष से चल रही थी।

जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मस्जिद को अवैध माना था। इसके बाद मामले को जिला जज न्यायालय में चुनौती दी गई। करीब तीन दिन पहले जिला जज न्यायालय ने भी सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही ठहराया, जिसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

शुक्रवार रात से ही मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं। इसके बाद कुछ पार्षदों और सांसद इमरान मसूद ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। शनिवार सुबह प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

वहीं, संभावित विरोध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कैराना की सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User