दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, H1N1 के 1,777 मामले; 14 दिन में 433 नए मरीज

Saturday, August 22, 2026 - 12:33
0
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, H1N1 के 1,777 मामले; 14 दिन में 433 नए मरीज

दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सिर्फ 20 अगस्त को 114 नए मामले सामने आए। छह अगस्त तक यह संख्या 1,344 थी, यानी 14 दिनों में 433 नए मरीज मिले हैं।

पिछले साल इसी अवधि में दिल्ली में H1N1 के 229 मामले सामने आए थे। इस बार मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने की स्थिति की समीक्षा

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग को सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था रखने और संक्रमण के संभावित हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में H1N1 मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों के अनुसार H1N1 संक्रमण में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। लंबे समय तक रहने वाली खांसी और तेज बुखार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों में फ्लू गंभीर रूप ले सकता है। संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई, बीमार होने पर घर पर आराम और दूसरों के बेहद करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। जरूरत के अनुसार फ्लू का टीकाकरण भी कराया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User