नेपाल के रोल्पा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, सात लोगों की मौत; पांच लापता
नेपाल के रोल्पा जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। घटना बुधवार शाम काठमांडू से करीब 450 किलोमीटर पश्चिम स्थित थवांग ग्रामीण नगरपालिका के कोतलाबारा गांव में हुई।
सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा के मुताबिक, गुरुवार सुबह राहत और बचाव दल ने घटनास्थल से सात शव बरामद किए। भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बुटवल नगरपालिका के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में तीन बुजुर्ग और दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं, दो बुजुर्ग महिलाओं और तीन बुजुर्ग पुरुषों समेत पांच लोगों के लापता होने की जानकारी है।
हादसे के बाद नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)