फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं: सुप्रीम कोर्ट ने किया सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी चोरी होने का खतरा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक फर्जी वेबसाइट को लेकर लोगों को सावधान किया। कोर्ट की रजिस्ट्री ने बताया कि sp-court-in.com नाम की वेबसाइट खुद को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के तौर पर पेश कर रही है। इसके जरिए लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश की जा सकती है।
रजिस्ट्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस वेबसाइट पर किसी भी तरह की निजी, बैंकिंग या वित्तीय जानकारी साझा न करें। साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर सकते हैं।
फर्जी वेबसाइट से क्या खतरा?
रजिस्ट्री के मुताबिक, साइबर अपराधी ऐसी वेबसाइट के जरिए लोगों से निजी जानकारी और गोपनीय खातों से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं। इस जानकारी का इस्तेमाल डेटा चोरी या अन्य साइबर अपराधों में किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने वादियों, वकीलों और अन्य संबंधित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि sp-court-in.com फर्जी वेबसाइट है। कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in है। लोगों को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले वेबसाइट का पता अच्छी तरह जांचने और किसी भी अनजान वेबसाइट पर निजी या वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)