साधु नरेशनाथ गिरफ्तार: कोलकाता में भिक्षु बनकर छिपा था दो दोस्तों की हत्या का आरोपी, 25 हजार का था इनाम
बागपत। अंकित और इसरार हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद नरेशनाथ पुलिस से बचने के लिए कोलकाता के एक मंदिर में भिक्षु बनकर रह रहा था।
सिंगौली तगा गांव निवासी अंकित और उसके दोस्त इसरार की 25 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव लहचौड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। पुलिस ने मामले में उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर मंदिर परिसर से दोनों के शव बरामद किए थे।
इस हत्याकांड में पुलिस ने नरेशनाथ के दूसरे शिष्य कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस नरेशनाथ को पूछताछ के लिए बागपत ला रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान हत्याकांड की परिस्थितियों और इसमें शामिल अन्य लोगों से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)