गुना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.796 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त; मौके पर लगाया सरकारी बोर्ड, बाजार मूल्य करोड़ों में होने का दावा

Thursday, October 8, 2026 - 23:35
Updated: 5 days ago
0
गुना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.796 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त; मौके पर लगाया सरकारी बोर्ड, बाजार मूल्य करोड़ों में होने का दावा

प्रशासन का चला डंडा, शासकीय घोषित की गई भूमि पर तहसीलदार गुना द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर लगवाया गया 'सरकारी बोर्ड'

मामला-हाईप्रोफाईल भू- माफिया अखिलेश जैन से जुड़ा हुआ है

क्या था मामला

जानकारी अनुसार पटटेदारों द्वारा मुख्तयारनामा के रूप में मुख्तयारनामा ग्रहीता अखिलेश जैनको दिये गये अधिकार म. प्र. भू-राजस्व संहिता की धारा 165, 182 का स्पष्ट रूप से उलंघन है इसके चलते नयायालय कलेक्टर गुना द्वारा ग्राम जगनपुर तहसील गुना स्थित भूमि सर्वे क्रं 13/2/2 रकवा 1.106 हे. एवं भूमि सर्वे क्रं 13/2/3 रकवा 0.690 है. भूमि शासकीय घोषित की गई

स्थानीय प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन अनुमानित 29 करोड़ 65 लाख 56 हजार बाजार मूल्य कीमत पटटे की भूमि को भूमाफियाओं और अवैध कबजेदारों से मुक्त करा लिया है, 

*तहसीलदार शालिनी भार्गव* के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँच कर भूमि को शासन के अधीन ले लिया गया है

*चेतावनी का बोर्ड*

भूमि को पूरी तरह खाली कराने के बाद तहसीलदार गुना की मौजूदगी में वहाँ एक बड़ा लोहे का सूचना बोर्ड गाड़ दिया गया इस बोर्ड पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि (*ग्राम-जगनपुर*

*सर्वे क्रमांक 13/2/2 रकवा* *1.1060 हेक्टेयर एवं सर्वे क्रमांक* *13/2/3 रकवा 0.6900 हेक्टेयर*

*यह भूमि शासकीय है*) 

 का बोर्ड लगा दिया गया है

*तहसीलदार का कहना*

तहसीलदार शालिनी भार्गव ने

मामले की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला गुना के आदेशानुसार यह भूमि जिसका रकवा 1.7960 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया है!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User