आगरा जिला कारागार से रिहा हुए प्रदर्शनकारी, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों और हक की आवाज उठाना जारी रहेगा
आगरा जिला कारागार से आज सभी साथियों को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि मुकदमे हों, गिरफ्तारी हो या जेल, जनता के वोट, लोकतांत्रिक अधिकारों और हक की आवाज उठाने का संघर्ष बंद नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जेल की सलाखें कुछ दिनों के लिए उन्हें रोक सकती हैं, लेकिन उनके हौसले और संघर्ष को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने इस पूरे संघर्ष के दौरान सड़क से लेकर जेल के दरवाजे तक उनका और उनके साथियों का हौसला बढ़ाने, आवाज उठाने और साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का दिल से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन ही उनके संघर्ष की असली ताकत है। रिहाई के बाद उन्होंने अपने संदेश का समापन “इंकलाब जिंदाबाद” और “सत्यमेव जयते” के नारों के साथ किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)