एक कॉल और तुरंत एक्शन: अंडमान के पास घायल वियतनामी नागरिक का भारतीय नौसेना ने किया रेस्क्यू
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के इंदिरा पॉइंट के पास समुद्र में एक मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायल वियतनामी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना 4 अक्टूबर की सुबह व्यापारी जहाज MT Sun 09 पर हुई थी।
मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी मिलते ही अंडमान एवं निकोबार कमान ने नौसेना के एक जहाज को घटनास्थल की ओर रवाना किया। टीम नाव के जरिए घायल नागरिक तक पहुंची और उसे सुरक्षित नौसेना के जहाज पर लाया गया। इसके बाद मेडिकल टीम ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल नागरिक की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर हुई। इसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए सुरक्षित रूप से कैंपबेल बे पहुंचाया गया, जहां उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
अंडमान एवं निकोबार कमान की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से समुद्र के बीच घायल विदेशी नागरिक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता के प्रति भारतीय नौसेना की तत्परता के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)