यूपी: राज्यसभा के आठों उम्मीदवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सोमवार को इन नामों की घोषणा की थी।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश मुख्यालय में उम्मीदवारों के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)