मथुरा में कारसेवा के ऐलान की तैयारी, चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ शुरू; पुलिस अलर्ट

Sunday, August 9, 2026 - 12:54
0
मथुरा में कारसेवा के ऐलान की तैयारी, चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ शुरू; पुलिस अलर्ट

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र स्थित जुल्हेंदी के चित्रगुप्त पीठ में रविवार को हवन-पूजन शुरू हो गया। इसके बाद साधु-संतों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा का शंखनाद किए जाने की बात कही गई है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है और पीठ के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भरतपुर के बंसीपहाड़पुर से गुलाबी पत्थरों की पहली खेप शुक्रवार देर रात मथुरा पहुंची थी। ये वही पत्थर हैं, जिनका इस्तेमाल अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में भी किया गया है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने इन पत्थरों को मंगवाया है।

स्वामी सच्चिदानंद ने पहले ही 9 अगस्त को आश्रम से कारसेवा की घोषणा करने की बात कही थी। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में 13 अखाड़ों के साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के उद्देश्य से गुलाबी पत्थरों की व्यवस्था की जा रही है।

बताया गया है कि करीब पांच हजार मीट्रिक टन गुलाबी पत्थरों का ऑर्डर दिया गया था। स्वामी सच्चिदानंद ने 4 जुलाई को अयोध्या आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात कर समर्थन भी मांगा था।

कारसेवा के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। स्वामी सच्चिदानंद के मुताबिक, कई साधु-संतों को पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें साध्वी ऋतंभरा, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज समेत अन्य संतों के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने नोटिस में धार्मिक भावनाओं की आड़ में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचने की चेतावनी दी है। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास ऐसी किसी गतिविधि से दूर रहने को कहा गया है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो।

स्वामी सच्चिदानंद के अनुसार, पत्थरों की दूसरी खेप फिलहाल रोक दी गई है। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में शिला पूजन और कारसेवा के शंखनाद पर मुख्य जोर रहेगा। इसके बाद साधु-संत बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User